बीजद सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

1 Min Read


कटक, एजेंसियां : बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद और इसके संस्थापक सदस्यों में से एक भर्तृहरि महताब ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कटक लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद रहे महताब ने कहा, ‘‘मैंने आज शाम चार बजे बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा भेज दिया है।’’

महताब ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें बीजद में स्वतंत्र रूप से काम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला।

महताब को संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2017 से 2020 तक लगातार चार वर्षों तक ‘संसद रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें

आप विधायक, पार्षद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, परिवार को ‘नजरबंद’ करने का आरोप लगाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं