बिश्नोई समाज ने जलाया सलमान खान-सलीम खान का पुतला [Bishnoi community burnt the effigy of Salman Khan-Salim Khan]

1 Min Read

कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो आंदोलन होगा, सलीम खान के बयान से मचा बवाल

मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में बिश्नोई समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का पुतला जलाया गया है।

दरअसल, कुछ समय पहले ही सलीम खान ने एक बयान में कहा था कि काला हिरण शिकार केस में सलमान बेगुनाह हैं। हालांकि उनके इस बयान के बाद विवाद और गर्म हो गया है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के मौके पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान और सलीम खान का पुतला जलाया है।

प्रदर्शनकारी जोधपुर के अलग-अलग इलाकों में इकट्ठा हुए थे। इस दौरान समुदाय के लोगों ने सलीम खान के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने ये कहा था कि सलमान काला हिरण केस में बेकसूर हैं।

समुदाय के लोगों ने सवाल उठाए हैं कि अगर सलमान निर्दोष हैं, तो उन्हें मुंबई, दिल्ली और जोधपुर में केस के लिए वकीलों की जरुरत क्यों पड़ी।

इसे भी पढ़ें

सलमान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को धमकी, मॉर्निंग वॉक करते वक्त महिला ने कहा- सही से रहो, वरना लॉरेंस को बता दूं क्या 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं