स्पीकर बनते ही बिरला ने इमरजेंसी की निंदा की, सदन में नारेबाजी [Birla condemned emergency as soon as he became speaker, sloganeering in the house]

2 Min Read

विपक्ष का आरोप- भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं स्पीकर

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला ने सदन में इमरजेंसी की निंदा की।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान किया था। स्पीकर के प्रस्ताव रखते ही पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ओम बिरला इमरजेंसी के दौरान जान गंवाने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा।

सत्ता पक्ष के सांसदों ने मौन रखा, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे।

कांग्रेस सांसदों का आरोप था कि स्पीकर भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं। मौन के बाद स्पीकर ने गुरुवार तक के लिए संसद को स्थगित कर दिया।

इससे पहले NDA उम्मीदवार ओम बिरला बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा के स्पीकर चुने गए।

PM नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें आसंदी तक छोड़ने आए। विपक्ष ने मतदान की मांग की थी। उनके उम्मीदवार के. सुरेश थे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने यह मांग खारिज कर दी।

पक्ष-विपक्ष ने किया बिरला का स्वागत

PM मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। PM ने कहा- ओम बिरला का अनुभव देश के काम आएगा।

राहुल गांधी ने कहा- मुझे विश्वास है कि आप विपक्ष की आवाज दबने नहीं देंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- उम्मीद है कि विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जाएगी।

न ही निष्कासन जैसी कार्रवाई की जाएगी। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता है, सत्ता पर भी रहे। आपके इशारे पर सदन चलता है, इसका उल्टा न हो।

इसे भी पढ़ें

ओम बिरला चुने गये लोकसभा के स्पीकर, मोदी-राहुल ने साथ जाकर उन्हें आसंदी पर बैठाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं