Bihar: सहरसा में ड्यूटी कर रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, छह जवान घायल [Bihar: Villagers attack police team on duty in Saharsa, six jawans injured]

1 Min Read

Bihar:

पटना, एजेंसियां। बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले में थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना तब घटी जब पुलिस एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ले रही थी। तालाशी के दौरान पुलिस ने ताड़ी से भरे ड्रम के साथ एक बाइक जब्त की, जिसे देखकर संबंधित व्यक्ति भाग गया।

Bihar:

थोड़ी देर बाद उसके परिजन पहुंचे और बाइक ले जाने की कोशिश में पुलिस से उलझ पड़े, जिससे विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हमले में ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस की वर्दी और अफसरों के स्टार तक नोच डाले। घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया, वहीं SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं