बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक [Bihar’s folk singer Sharda Sinha’s condition is critical]

1 Min Read

लोग छठी मैया से बेहतर स्वास्थ्य की कर रहे कामना

बिहार। बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक है। वह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। बीते शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रही है।

कई लोग कह रहे हैं कि शारदा सिन्हा जी अब नहीं रहीं। ऐसे में शारदा सिन्हा के बेटे ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया की वो ज़िंदा है कृपा ऐसी खबरें ना फैलाये।

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे को दिया हौसला

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे बात की और शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने एम्स के डायरेक्ट से भी फोन पर बात की।

वही कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे। वहीं शारदा सिन्हा के चाहने वाले छठी मैया से उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं