Bihar: 2 लड़कियों ने आपस में ही रचा लिया ब्याह, 5 महीने से थी रिलेशन में [ 2 girls got married to each other, were in a relationship for 5 months]

2 Min Read

Bihar:

पटना, एजेंसियां। बेतिया में 2 लड़कियों ने आपस में ही ब्याह रचा लिया। दोनों का कहना है कि अब वो एक दूसरे के साथ रहेंगी। दोनों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीले शर्ट में रेखा है जो प्रियंका की मांग में सिंदूर भर रही है।

Bihar: पांच साल से थी रिलेशन मेः

प्रियंका साठी थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है और रेखा के भाई की साली है। रेखा का कहना है- अब हम दोनों अलग नहीं हो सकते। जीवन भर साथ रहेंगे। वहीं, दोनों के परिजन इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं। दोनों लड़कियों ने पुलिस की मदद लेने की बात कही है। इनका कहना है, ‘पुलिस ने साथ रहने को कहा है। मामला जिले के योगापट्टी की डुमरी पंचायत के एक गांव का है।

वायरल वीडियो में रेखा ने यह भी बताया है कि दोनों 5 महीने से रिलेशन में हैं। साठी की प्रियंका योगापट्टी की रेखा की भाभी की बहन है। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। बातचीत और साथ रहते-रहते दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने मिलकर जीवन भर साथ रहने का फैसला लिया और मंदिर में शादी कर ली।

Bihar: घरवालों ने शादी मानने से किया इनकारः

शादी के बाद रेखा प्रियंका को लेकर अहिरौली स्थित अपने घर पहुंची। शादी की खबर सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर दिया। हालांकि, रेखा और प्रियंका अपनी शादी को लेकर अड़ी हुई हैं। दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहेंगी। अपना जीवनसाथी नहीं बदलेंगी।

इसे भी पढ़ें 

पलामू में 2 लड़कियों ने आपस में रचाया ब्याह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं