बिहारः भागलपुर स्टेशन पर पत्नी ने सौतन के साथ पति को पकड़ा, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा [ Bihar: Wife caught husband with her co-wife at Bhagalpur station, high voltage drama ensued]

3 Min Read

भागलपुर, एजेंसियां। बिहार के भागलपुर जंक्शन पर बीती रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना ऐसी थी कि यह लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बन गई। बताया जा रहा ह कि एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के बेंगलुरु जा रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी वहां पहुंच गई और उसने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिर माहौल ऐसा बना कि स्टेशन पर मौजूद तमाम यात्री भी पहली पत्नी के साथ खड़े हो गये। गुस्साई पहली पत्नी ने अपने पति को जमकर खरी-खोटी सुनाई और इसमें मौजूद यात्रियों ने भी उसका साथ दिया। तभी रेलवे पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को संभाला।

बच्चों के साथ पहुंची थी पहली पत्नीः

जानकारी के अनुसार, सबौर थाना क्षेत्र के आलमनगर का रहना वाला भवेश एक दिन पहले ही गुजरात से भागलपुर लौटा था। उसने अपनी दूसरी पत्नी काजल कुमारी के साथ बेंगलुरु में रहने की योजना बनाई थी। लेकिन इसके लिए वह जैसे ही अंग एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने ही वाला था, तभी उसकी पहली पत्नी नीलम देवी अपने पिता धमेंद्र यादव और बच्चों के साथ स्टेशन पहुंच गई। क्योंकि नीलम को पहले ही खबर मिल चुकी थी कि उसका पति दूसरी शादी कर नई पत्नी के साथ भागने वाला है।

रोती पत्नी ने पति का हाथ नहीं छोड़ाः

वहीं, भवेश को अपनी दूसरी पत्नी काजल के साथ देख नीलम का दिल टूट गया। वह रोते हुए पति का हाथ पकड़कर बिलखते हुए खड़ी हो गई। नीलम के पिता ने बताया, “हमें पता चला कि भवेश दूसरी शादी कर बेंगलुरु जा रहा है, इसलिए हम स्टेशन पहुंचे।” इस हंगामे के बीच यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद RPF की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए भवेश को GRP के हवाले किया गया।

RPF ने भवेश को हिरासत में लियाः

घटना के वक्त RPF के अधिकारी जनरल कोच में यात्रियों को व्यवस्थित कर रहे थे, शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे। अब GRP मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर एक यात्री ने कहा, “ऐसा दृश्य तो मैंने सिर्फ फिल्मों में देखा था, आज स्टेशन पर सचमुच ड्रामा हो गया।” फिलहाल RPF ने भवेश को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें 

भागलपुर में रिंग बांध टूटने से उजड़े कई गांव, 1500 परिवार बेघर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं