बिहारः नाबालिग से रेप का वीडियो बनाकर किया वायरल, 4 पर केस [Bihar: Video of rape of minor made viral, case filed against 4]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के पूर्वी चंपारण में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र की यह घटना है। गांव के ही चार किशोरों पर गैंग रैप का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव है।

पुलिस कर रही मामले की जांचः

आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को कैमरे में कैद किया। इसके बाद बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजन स्थानीय थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद घटना की जांच में जुट गई है।

पंचायत में मामला पहुंचने पर वीडियो किया वायरलः

दीपावली से एक दिन पहले 14 वर्षीय पीड़िता किसी काम को लेकर घर से निकली थी। उसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया और वीडियो बना लिया।

साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी चारों आरोपियों ने लड़की को दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पंचायती करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

इसी बीच आरोपियों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मधुबन थाने में आवेदन देकर चार किशोरों पर रेप करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया।

आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

2 नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं