कोटा में बिहार के छात्र ने की खुदकुशी, दो महीने में छठा मामला

1 Min Read

कोटा। कोटा में एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली है। ये पिछले दो माह में खुदकशी का छठा मामला है।

मृतक की पहचान भागलपुर जिले के अभिषेक के रूप में की गई है। वह कोटा में रह कर जेईई की तैयारी कर रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर विज्ञान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है।

हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। सुसाइड नोट को लेकर चर्चा है कि छात्र परीक्षा को लेकर तनाव में था इसलिए उसने ऐसा कदम उठा लिया।

फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि कोटा में छात्रों की खुदकुशी का सिलसिला हाल के दिनों में बढ़ गया है।

इसे लेकर प्रशासन भी चिंतित है। यह इस साल का छठा मामला है। पिछले साल ऐसे दो दर्जन से अधिक मामले हुए थे।

इनमें अधिकतर मामले पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी को लेकर आए तनाव में की हुई खुदकुशी के पाये गये थे।

इसे भी पढ़ें 

महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं