पटना। बिहार के वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी संग्रह में कमाल कर दिखाया है।
विभाग ने 2023-24 में एसजीएसटी कैश मद में 1058 करोड़ कर संग्रह किया है, जो पिछले सात वर्षों में अब तक का सर्वाधिक मासिक एसजीएसटी संग्रह है।
यही नहीं, बीते साल बिहार सरकार के वाणिज्य-कर विभाग ने जीएसटी (GST) संग्रह में 18.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 16 प्रतिशत, झारखंड में आठ प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
जानकारी के अनुसार वाणिज्य-कर विभाग का मार्च 2024 में कुल कर संग्रह भी 5403.15 करोड़ रहा, जो अब तक किसी भी महीने का सर्वाधिक मासिक संग्रह है।
वर्ष 2022-23 में विभाग द्वारा जीएसटी एवं नॉन जीएसटी मद में कुल 34,541 करोड़ रुपये संग्रह किया गया था, जबकि 2023-24 में विभाग द्वारा कुल 38,161 करोड़ रुपये संग्रह किया गया है।
करदाताओं के सहयोग से ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग का टैक्स संग्रह 17,236 था, वह आज बढ़कर 38,161 करोड़ हो गया है।
इसे भी पढ़ें
आप नेता आतिशी ने फोड़ा बम, कहा-मुझे और मेरे करीबियों को धमकाया गया









