Bihar received appointment letters:
पटना, एजेंसियां। बिहार में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार रोजगार देने की रफ्तार गति दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ‘संवाद’ सभागार में 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
निष्ठा और ईमानदारी से करें दायित्वों का निर्वहनः
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी से अपेक्षा है कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को एक हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
Bihar assembly elections: बात नहीं बनी, तो बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगा JMM








