बिहारः प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने राजद छोड़ी

1 Min Read

छपरा, एजेंसियां। सारण में पूर्व बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के बटे विधायक और महाराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

छपरा मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। साथ ही बताया कि आगामी 14 मई को अपने सात हजार समर्थकों के साथ वो जदयू जॉइन करेंगे।

जदयू जॉइन करने के बाद एनडीए के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही परिवार के सक्रिय राजनीतिक लोग भी जदयू जॉइन करेंगे। उन्होंने राजद के ख़िलाफ वादाखिलाफी करने और धोखा देने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली BJP में शामिल

Share This Article
Exit mobile version