बिहार पुलिस की बस का एक्सीडेंट, 29 जवान घायल; 10 गंभीर [Bihar Police bus accident, 29 soldiers injured; 10 serious]

2 Min Read

बलिया, एजेंसियां। यूपी के बलिया में नेशनल हाइवे 31 पर बिहार आर्म्स पुलिस की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बिहार पुलिस की बस पलटकर नदी में गिर गयी

जिस कारण बस में सवार 29 जवान घायल हो गए। हादसे के बाद घायल जवानों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में भर्ती कराया गया।

यहां 10 जवानों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया है। फिलहाल घटना के बाद सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी बसः

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी जवान दीपावली और छठ पर्व पर ड्यूटी के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में बलिया के बैरिया इलाके के पास देर रात बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।

इस दुर्घटना में करीब 29 जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर किया गया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिस कारण हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें

रांची में दर्दनाक हादसा, हाइवा और बस की टक्कर में दो की मौत 

Share This Article
Exit mobile version