Bihar: (Nitish Cabinet) बिहार कैबिनेट की बैठक कल, बड़े फैसले ले सकती है नीतीश सरकार

2 Min Read

पचना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 जून को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद महज छह दिनों के अंदर यह दूसरी कैबिनेट बैठक है।

यह बैठक गुरुवार को मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 11:00 बजे से होगी। बैठक में कई बड़े फैसले नीतीश कुमार ले सकते हैं। विशेष कर नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसपर चर्चा हो सकती है।


मिशन मोड में एनडीए सरकार


नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर काफी गंभीर है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभाग के मंत्रियों को मिशन मोड में नौकरी और रोजगार के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।

ऐसे में कैबिनेट की बैठक में नौकरी रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद से लगातार एक्शन में हैं। लगातार विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं और एक बार फिर से कल भी मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे।

इसे भी पढ़े

पटना में बीमा भारती के घर में घुसी पुलिस, बेटे को थाना भेजिएगा कहकर लौटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं