बिहारः गैंगरेप के बाद हत्या, ब्रेस्ट काटे,प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा [Bihar: Murder after gangrape, breasts cut, stabbing on private parts]

2 Min Read

मुजफ्फरपुर में मां-पिता के सामने छात्रा को उठाया, कहा- तुम्हारी बेटी के साथ रेप करेंगे

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। बिहार के मुजफ्फरपुर में 9वीं क्लास की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके ब्रेस्ट काट दिए। प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया।

उसका शव अर्धनग्न हालत में पोखर में मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। अगल-बगल मांस के चिथड़े और खून के धब्बे पड़े थे।

पीड़ित छात्रा के परिवार का कहना है कि रविवार की रात 5 लोग घर से बेटी को उठाकर ले गए। उन्होंने कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ रेप करेंगे।

छात्रा की मां ने थाने में लिखित शिकायत की है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें गांव के ही संजय राय (41) समेत पांच अज्ञात को आरोपी बनाया है।

पति और बेटा दरवाजे पर सोए थे

FIR में मां ने बताया कि रविवार की रात मेरे पति और बेटा घर के बाहर सोए थे। घर के अंदर मैं, छोटी बेटी और मेरी एक विधवा बेटी सोई थी।

तभी देर रात तीन बाइक से संजय राय अपने साथियों के साथ आया। पति और बेटे को गाली दी और दरवाजा खोलकर घर में घुस गया।

संजय राय मेरी छोटी बेटी को जबरन उठा कर चला गया। जाते-जाते उसने कहा कि हम लोग तुम्हारी बेटी के साथ रेप करेंगे।

पोखर से एक लाश की सूचना पर हम लोगों ने जाकर देखा तो नग्न अवस्था में मेरी बेटी की लाश पानी में पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर केस में गैंगरेप का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं