पटना, एजेंसियां। बिहार बोर्ड ने रविवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड ऑफिस के सभागार में रिजल्ट को जारी किया।
इसके साथ ही सभी परीक्षार्थी बीएसईबी के वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पूर्णिया जिले के शिवांकु कुमार टॉपर बने हैं।
जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र शिवांकु ने 489 अंक प्राप्त किए। जबकि समस्तीपुर जिले के आदर्श कुमार 488 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं, आदित्य कुमार, सुमन कुमार, पलक कुमारी और साजिया परवीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार भी दिया जाता है। इसे तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा।
वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले टॉपर को 75 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा।
वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर को 50 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा।
इससे पहले बिहार बोर्ड की ओर से 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं में कुल उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 87.21 रहा था।
तीनों में पिछले साल के 83.73 प्रतिशत से उल्लेखनीय सुधार देखा गया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84 था, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत 85.69 प्रतिशत से अधिक था।
इसे भी पढ़ें
विपक्ष की रैलीः उद्धव बोले- पूरा देश सुनीता और कल्पना के साथ









