बिहारः शराब माफियाओं ने दारोगा को मारी गोली, चौकीदार को पत्थर से कुचला

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। शराब माफियाओं ने एक बार फिर बाहर में आतंक मचाया है। गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने विशंभरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार को गोली मार दी।

वहीं छापामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को पत्थर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सरोज कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना विशंभरपुर के दियारा इलाके की है। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे विशंभरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के कुछ शराब तस्कर ट्रक से शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार आ रहे हैं।

इसी इनपुट को लेकर विशंभरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सल्लेहपुर के दियारा इलाका में छापामारी करने गई थी।

पुलिस ने जैसे ही एक ट्रक को यूपी की सीमा से गोपालगंज में आते हुए देखा उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।फायरिंग में सब इंस्पेक्टर को गोली लगी। हालांकि गोली उनके हाथ में लगी है।

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस गोलीबारी और पथराव में विशंभर पुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार और चौकीदार नंदलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया।

हालांकि वहां से सरोज कुमार को पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान शराब तस्करों की पहचान की गई है। वे यूपी के कुशीनगर के रहने वाले हैं। जो गोपालगंज में बड़े पैमाने पर शराब की बड़ी खेप की तस्करी कर रहे थे।

एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं