दिल्ली AIMMS में आखरी सांस ली “बिहार कोकिला” [“Bihar Kokila” breathed her last in Delhi AIIMS]

2 Min Read

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना। बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया। मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली।

सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। उनका आइसीयू में इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हुई तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

बता दें कि 4 नवंबर सोमवार को शाम में शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ गया था और वहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा जी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान (फ्लाइट) से पटना भेजने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।

इसे भी पढ़ें

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक

Share This Article
Exit mobile version