पटना, एजेंसियां। राजधानी पटना से सटे पुनपुन इलाके में बुधवार की देर रात जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
युवा नेता की सरेआम हत्या के बाद गुस्सायी भीड़ ने घंटों तक पटना-गया मार्ग जाम रखा। जदयू नेता को गोली उस वक्त मारी गयी, जब देर रात वो पुनपुन से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
गोली काफी नजदीक से मारी गयी, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
पाटलिपुत्र की आरजेडी की प्रत्याशी और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पुनपुन पहुंचकर सौरभ कुमार के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना पुलिस की स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। एसपी भरत सोनी ने बताया कि देर रात एक शादी समारोह से सौरभ अपने एक साथियों के साथ बढ़ईया कोल से लौट रहे थे।
इसी दौरान पुनपुन के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सौरभ के सिर में दो गोली लगी और उनके साथी मुनमुन को तीन गोली लगी।
एसपी ने बताया कि गर्दन में दो गोली लगने से सौरभ कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, उनके साथी मुनमुन घायल हैं और पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें








