बिहारः रुपौली उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह जीते [Bihar: Independent Shankar Singh won in Rupauli by-election]

2 Min Read

जदयू दूसरे तो राजद तीसरे नंबर पर रही

पटना, एजेंसियां। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रूपौली विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। रूपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह (Shankar Singh ) ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी। शंकर सिंह ने कलाधर मंडल को एक दिलचस्प मुकाबले में 8211 वोटों से हराया और रूपौली के विधायक फिर एकबार बने हैं।

वहीं महागठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार बीमा भारती की करारी हार हुई और तीसरे नंबर पर उन्हें संतोष करना पड़ा।

शंकर सिंह ने शुरू में दी टक्कर, बाद में निर्णायक बढ़त लेते रहे

रूपौली उपचुनाव का परिणाम बेहद चौंकाने वाला रहा। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी। वहीं राजद प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं। बीमा भारती शुरू से ही लगातार तीसरे नंबर पर ही रहीं।

वहीं जदयू के कलाधर मंडल व शंकर सिंह के बीच टक्कर चलती रही। 6 राउंड के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बढ़त बनायी जिसे अंत तक बरकरार रखा। 11 राउंड की गिनती के बाद शंकर सिंह को 6838 वोटों का बढ़त प्राप्त था।

कुल 12 राउंड की गिनती के बाद शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर मंडल को हराकर रूपौली सीट अपने नाम किया। शंकर सिंह को कुल 67779 वोट मिले। जबकि जदयू के कलाधर मंडल को 59568 वोट मिले। राजद की बीमा भारती को कुल 30108 वोट मिले।

इसे भी पढ़ें

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव 13 को नतीजे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं