बिहार शिक्षकों के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती में हेड टीचर की 46 हजार से अधिक रिक्तियां निकाली गईं थी।

इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गयी है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2024 निर्धारित की गयी है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें हेड टीचर प्राइमरी स्कूल के लिए कुल 40247 रिक्तियां हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी सरकारी प्राइमरी स्कूल में कम से कम आठ साल पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 58 साल या इससे कम होनी चाहिए। प्रधान शिक्षक के पद पर भर्ती होने के बाद बेसिक सैलरी 30500 रुपये महीने होगी।

प्रधान शिक्षक के पद पर भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इस परीक्षा के पेपर के दो भाग होंगे। दोनों भाग में 75-75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online for Head Teacher in Primary, Secondary School के लिंक पर क्लिक करें।

अगले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शु्ल्क का भुगतान करें। आवेदन होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

इसे भी पढ़ें 

छह घंटे के पैरोल पर जेल से बाहर आया गैंगस्टर गर्लफ्रेंड संग दिल्ली में रचा रहा शादी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं