बिहार सरकार एक्शन में, मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार [Bihar government takes action, ministers get charge of districts]

2 Min Read

पटना जिला का प्रभारी बने सम्राट चौधरी

पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही है। बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है।

सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो जिलों मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, मंत्री मदन सहनी को सुपौल जिले का तथा नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं।

नीतीश ने अपने गृह जिले की कमान करीबी मंत्री को सौंपी

इसी तरह, मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा तथा बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी तथा जहानाबाद और मंत्री लेसी सिंह को मधुबनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन नवीन को मिले शाहाबाद रेंज के दो जिले

इसके अलावा नितिन नवीन को बक्सर तथा कैमूर, दिलीप जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा तथा लखीसराय और सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा मंत्री जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्ण नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेंद्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

सम्राट चौधरी बोले-नीतीश हमारे नेता, उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं