Bihar Fire: बिहार में आगजनी से 1 करोड़ का नुकसान [1 crore loss due to arson in Bihar]

2 Min Read

Bihar Fire:

पटना, एजेंसियां। पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी के पास रविवार की देर रात विश्वकर्मा टिम्बर में आग लग गई। रात 1:30 बजे इसकी सूचना फायर कंट्रोल को मिली। इस आगजनी में करीब 1 करोड़ की लकड़ी का नुकसान हुआ है। 10 घर चपेट में आ गए थे। इसमें फंसे 40 लोगों को अग्निशमन के कर्मियों ने रेस्क्यू किया है।

Bihar Fire: जांच के लिए कमेटी बनाने की अनुशंसाः

अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने भीषण अग्निकांड की जांच के लिए कमेटी बनाने की अनुशंसा की है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई भी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम पूरी रात आग पर काबू पाने में जुटी रही।

Bihar Fire: फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां जुटीं आग बुझाने मेः

करीब 9 घंटे के बाद भी धुआं उठ रहा है। फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 30 गाड़ियां मौजूद है। देर रात से फायर के लगभग 150 कर्मी काम कर रहे हैं। करीब 5 लाख लीटर से अधिक पानी भी खर्च हो चुका है। आग के चलते आस पास के लोग भी दहशत में आ गए थे। टिम्बर हाउस से सटे घर और मार्केट है। पूरे इलाके में घनी आबादी है।

इसे भी पढ़ें

Fire in Kolkata: कोलकाता की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं