बिहारः हटाये गये दो जिलों के डीएम और एसपी, चुनाव में नहीं कर सकेंगे ड्यूटी

2 Min Read

पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन्हें इनके पद से हटा दिया गया है।

साथ ही इनके चुनाव कार्य में ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की ये बड़ी कार्रवाई है।

आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिहार के दो जिले भोजपुर और नवादा के DM और SP को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।

आयोग ने भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव को हटा दिया है।

साथ ही नवादा के डीएम आशुतोष वर्मा और एसपी अंबरीश राहुल पर भी सख्त एक्शन लिया है और सभी चारों अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया है। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है।

चुनाव आयोग ने चारों अधिकारियों को हटाने के साथ ही आम चुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह की चुनावी ड्यूटी में इन्हें लगाने पर रोक लगा दी है।

सरकार की तरफ से जल्द ही चुनाव आयोग को 6 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी, उसमें से दोनों जिले के लिए डीएम और एसपी चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

आप नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल, 6 माह बाद निकलेंगे जेल से

Share This Article
Exit mobile version