केके पाठक का आदेश होगा रद्द
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी स्कूलों में समय बदलेगा। स्कूल पहले की तरह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही चलेंगे। साथ ही कहा कि केके पाठक का आदेश रद्द होगा।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को यह बयान विधानसभा में दिया। इससे पहले मंगलवार को स्कूलों में समय को लेकर केके पाठक के आदेश पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। केके पाठक के द्वारा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्कूल संचालन के आदेश को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई।
सदन में सदस्यों के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि स्कूल का समय पहले की तरह ही रहेगा। उन्होंने केके पाठक के फैसले को गलत ठहराया।
विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान हस्तक्षेप करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले से 9 बजे से 5 तक तक स्कूल संचालन के आदेश को रद्द करने को कहा था, लेकिन हैरत है कि अभी तक ये आदेश रद्द नहीं हुआ है।
बता दें कि पिछले महीने ही केके पाठक ने स्कूल के समय में बदलाव किया था। उन्होंने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल में रहने का आदेश दिया था। इसे लेकर पूरे राज्य में शिक्षक नाराज थे। मंगलवार को विधानसभा में भी यह मुद्दा विपक्षी दलों के नेताओं ने उठाया।
इसे भी पढ़ें
कोयलांचल के दहशत टीएसपीसी के नक्सली अभिषेक, इरफान अंसारी और बलवंत गिरफ्तार









