बिहार CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया, कहा- स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं [Bihar CM Nitish Kumar stopped the national anthem, said- let’s take a round of the stadium before coming]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के CM नीतीश कुमार ने पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान शुरू होने से पहले रुकवा दिया। पाटलिपुत्र खेल परिसर के मंच पर अनाउंसमेंट हुआ कि सभी लोग राष्ट्रगान के लिए खड़े हो जाएं, लेकिन नीतीश ने मंच से इशारा किया कि पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं। इसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान रुकवाया।

नीतीश स्टेडियम का चक्कर लगाकर आए तो राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान के बीच में ही नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे।

इस घटना के बाद बिहार में सियासी बवाल मचा है। विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए वह ऐसी हरकते कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार ने ऐसी हरकते की हैं, जिससे लगता है कि वह काम करने लायक नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर लगा 5 लाख का जुर्माना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं