Bihar Chunav 2025:तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, कन्हैया कुमार ने कर दिया कन्फर्म[Bihar Chunav 2025: Tejashwi will be the CM face of the grand alliance, Kanhaiya Kumar has confirmed]

2 Min Read

Bihar Chunav 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बीच संबंध सहज नहीं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब कन्हैया ने CPI के टिकट पर बेगूसराय से किस्मत आजमाई थी, तब तेजस्वी यादव ने उन्हें खुला समर्थन नहीं दिया था। 2024 में भी कयास लगाए गए कि तेजस्वी के प्रभाव की वजह से कांग्रेस ने कन्हैया को बिहार से टिकट नहीं दिया, लेकिन बिहार चुनाव से पहले अब कन्हैया के सुर तेजस्वी को लेकर बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

Bihar Chunav 2025:तेजस्वी को बताया सीएम फेस का उम्मीदवारः

न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कन्हैया कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस विषय पर कोई भ्रम या विवाद नहीं है। जिस पार्टी के पास अधिक सीटें होंगी, उसी दल से स्वाभाविक रूप से सीएम बनेगा और हमारे गठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है।

Bihar Chunav 2025:महागठबंधन में सभी पार्टी जरुरीः

कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि महागठबंधन के भीतर सभी पार्टी समान रूप से महत्त्वपूर्ण हैं। कोई सीनियर या जूनियर नहीं है। चुनाव जीतने के लिए सभी का एक साथ आना, एक साथ दिखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी गाड़ी के लिए ब्रेक, क्लच और मिरर सभी जरूरी होते हैं, वैसे ही गठबंधन में सभी पार्टियां महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें

नीतीश कुमार क्यों दल के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने झारखंड नहीं आए ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं