बिहारः NIA के DSP समेत 3 को रिश्वत लेते CBI ने दबोचा [Bihar: CBI caught 3 including NIA DSP while taking bribe]

2 Min Read


पटना, एजेंसियांगया में रिश्वत लेते एनआईए के डीएसपी समेत तीन लोगों को सीबीआई की टीम ने दबोचा है। दरअसल जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी से 20 लाख रुपए रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने एनआईए के डीएसपी समेत 3 को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर पिछले महीने 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 20 घंटे तक चली थी। इस दौरान 4.3 करोड़ रुपये नकद और कई हथियार बरामद हुए थे।

एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इसी केस को रफा-दफा करने के लिए एनआईए के डीएसपी ने 20 लाख रुपए की मांग की थी।
इन्होंने लगाया था रिश्वत मांगने का आरोप

रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की थी। कहा था कि डीएसपी ने नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये मांगे हैं।

जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने मगध यूनिवर्सिटी के पास से एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह सहित उनके दो सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ अब आरोपी डीएसपी के पूर्व के कार्यकाल का भी खंगाल रही है।

जेडीयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पीए रविंद्र यादव ने एनआईए छापेमारी के पीछे किसी आरजेडी के कद्दावर नेता के होने की आशंका जताई है।

बता दें कि दो एजेंटों की गिरफ्तारी में सीबीआई की टीम में 6 एसपी और 4 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे। इस पूरे मामले में एनआईए की ओर से आज शुक्रवार की सुबह एक्स (X) पर बयान जारी कर पुष्टि की गई है।

इसे भी पढ़ेंः

धनबाद: CBI ने कोलियरी प्रबंधक और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं