बिहारः अपहृत छात्रा का मिला शव, तेजाब से जला था चेहरा

2 Min Read

मधुबनी,एजेंसियां। बिहार के मधुबनी जिले में एक छात्रा का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है। लोग इसे अपहरण कर हत्या का मामला बता रहे हैं।

हत्या के बाद बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए लड़की का चेहरा एसिड से जला दिया। छात्रा की पहचान जीनत परवीन के रूप में हुई है।

शव की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक जांच कराने का आदेश दिया गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल से छात्रा गायब थी। इसके बाद से उन्हें अपहरण का अंदेशा हुआ। मामले में सकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

परिजनों ने कपड़ा और अन्य पहनावे से शव की पहचान की है। लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल की देखरेख में है।

शनिवार को संस्थान के परिसर स्थित एक कमरे से दुर्गंध आने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची ने कमरे से शव बरामद किया।

इसे भी पढ़ें

बिहारः बेटी ने सोशल मीडिया पर लहराया तमंचा, तो पिता को उठा ले गई पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं