शिवदीप लांडे ने बनाई नई पार्टी, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम [Shivdeep Lande formed a new party, will show his strength in the assembly elections]

3 Min Read

Bihar assembly elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी और ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे ने आखिरकार राजनीति के मैदान में कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई है, जिसका नाम हिंद सेना रखा है।

शिवदीप लांडे ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए इस नए राजनीतिक कदम का ऐलान किया और कहा कि उनकी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

Bihar assembly elections: हिंद सेना का गठन और उद्देश्य

शिवदीप लांडे ने कहा कि हमारी पार्टी इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम चाहते हैं कि सभी लोग, खासकर बिहार के युवा, इस बदलाव की दिशा में हमारे साथ जुड़ें। जो भी लोग बिहार में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, उनका हिंद सेना में स्वागत है।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगी और बिहार के सभी ज्वलंत मुद्दों पर आवाज उठाएगी। इसमें रोजगार, पलायन और अन्य बुनियादी समस्याएं शामिल हैं, जिनका समाधान करना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य होगा।

लांडे ने कहा कि बिहार में बड़ी समस्याएं हैं, और हम उन पर काम करेंगे। खासकर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर हम संघर्ष करेंगे।

Bihar assembly elections: बिहार की समस्याएं और पार्टी का उद्देश्य

लांडे ने बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा के दौरान जो समस्याएं देखी, उनका जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब मैंने जमुई और रोहतास के गांवों का दौरा किया, तो वहां के लोग अब भी पानी के लिए 30-40 किलोमीटर दूर जाते हैं।

75 साल की आजादी के बाद भी बिहार के कई हिस्सों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। यह देखकर उन्होंने फैसला किया कि अब राजनीति में सक्रिय होने का समय आ गया है।

Bihar assembly elections: कई दलों के ऑफर ठुकरा अपनी पार्टी बनाने का निर्णय लिया

शिवदीप लांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें कई राजनीतिक दलों से जुड़ने का प्रस्ताव मिला था। इनमें से कुछ ने उन्हें राज्यसभा भेजने और मंत्री बनाने का ऑफर भी दिया।

कुछ मीडिया हाउसेस ने तो यह तक कह दिया कि वह किसी पार्टी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इन सभी प्रस्तावों को नकारते हुए बिहार के लिए एक नया अवसर देखते हुए अपनी पार्टी हिंद सेना के गठन का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने 220 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं