बिहारः सिपाही भर्ती में असफल रहने पर युवती ने पहड़ा से लगा दी छलांग [Bihar: After failing in constable recruitment, the girl jumped from the mountain]

1 Min Read

नालंदा, एजेंसियां। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरण पहाड़ से एक युवती ने छलांग लगा दी। सिपाही भर्ती के लिए गुरुवार को फिजिकल टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें युवती का रिजल्ट नहीं हुआ जिससे आहत होकर तनाव में उसने इस तरह का कदम उठा लिया। हालांकि उसे बचा लिया गया है।

आसपास के लोगों ने बचायाः

बताया जाता है कि युवती ने पहाड़ से करीब 35-40 फीट नीचे छलांग लगाई। कूदने के बाद वह जोर से चिल्लाई जिससे आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुन ली। युवती ने छलांग तो लगाई लेकिन बीच में ही वह फंस गई।

इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवती को रेस्क्यू कर पहाड़ से उतारा।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का किया उद्घाटन किया, 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं