बिहारः सक्षमता परीक्षा में 93.39 फीसदी शिक्षक पास

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।

कक्षा एक से पांच तक में 1,39,010 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। कुल 93.39 फीसदी नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में पास हुए हैं।

पास शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। इन शिक्षकों की अब नए स्कूलों में पोस्टिंग होगी। करीब डेढ लाख नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा में भाग लिया था।

हिंदी विषय में 1 लाख 22 हजार 347 शिक्षक पास हुए हैं। कुल 9 हजार 835 नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में फेल हो गए हैं। बाकी विषयों के रिजल्ट भी तीन दिनों में जारी कर दिये जायेंगे।

बताते चलें कि बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 1 और 6 मार्च तक किया गया था। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर डिटेल दर्ज करने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अब रिजल्ट के बाद सभी सफल शिक्षकों की शिक्षा विभाग काउंसिलिंग कराएगा। सभी सफल शिक्षकों को रिजल्ट के साथ जिला आवंटन किया गया है।

वर्ग 1 से 5 के अलावा शेष वर्ग के शिक्षकों का बारी-बारी से रिजल्ट जारी होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में लगभग 6.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

रिजल्ट मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो बीएसईबी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू 10 से 20 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

MLA राजू पाल हत्यकांड के दोषियों मिली सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं