बिहारः खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

2 Min Read

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में सामवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं। मरनेवालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौट रहे बारितियों के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी से बारात लौट रही थी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार परबत्ता के बिठला गांव से बारात चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदे ट्रेक्टर से एक्सयूवी की सीधी टक्कर हो गयीष एक्सयूवी गाड़ी पर सवार 7 बाराती की मौत मौके पर ही हो गयी। घटना सोमवार सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि अभी पहली प्राथमिकता हादसे में घायल चार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

JPSC PT : धनबाद में छात्रों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी,एक सेंटर पर परीक्षा का बहिष्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं