देश में जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट,[Big update regarding census in the country]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

सूत्रों के मुताबिक साल-2025 में होगी शुरू

नई दिल्ली,एजेंसियां। देश में जनगणना को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक देश में जनगणना अगले साल-2025 में शुरू होगी।

जनगणना 2025 से शुरू होकर 2026 तक चलेगी। दरअसल, जनगणना 2021 में होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण जनगणना को टालना पड़ा।

जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। कई विपक्षी दलों की तरफ से जातिगत जनगणना की मांग भी हो रही है। लेकिन सरकार ने अभी इस बारे में फैसला नहीं किया है। जनगणना में धर्म और वर्ग पूछा जाता है।

सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है। इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं। कर्नाटक में सामान्य वर्ग में आने वाले लिंगायत स्वयं को अलग संप्रदाय के मानते हैं।

इसे भी पढ़ें

जनगणना में जुड़ सकता है जाति का कॉलम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं