सीएम रेखा गुप्ता के सामने बड़ा सवाल: पुरानी परंपरा या केजरीवाल के फैसले पर बढ़ेंगी? [Big question in front of CM Rekha Gupta: Will she follow the old tradition or Kejriwal’s decision?]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के पहले 24 घंटों में कई अहम फैसले लिए हैं।

जहां एक ओर पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारियों को सड़कों की सफाई और नालों के हालात सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया, वहीं दूसरी ओर आयुष्‍मान भारत योजना के तहत मोहल्‍ला क्‍लीनिक को अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा, इन मोहल्‍ला क्‍लीनिक को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाएगा। रेखा गुप्‍ता की नजर यमुना की सफाई पर भी है, और उन्‍होंने सरकार के चुनावी वादों को शीघ्र पूरा करने का ऐलान किया है।

केजरीवाल के फैसले पर चुप्पी

हालांकि, रेखा गुप्‍ता के फैसले के बीच एक मुद्दा ऐसा है, जिस पर उनका रुख अभी तक साफ नहीं हुआ है। यह मुद्दा दिल्ली सीएम ऑफिस में उनकी कुर्सी के पीछे की तस्वीरों से जुड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कुर्सी के पीछे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं।

यह निर्णय उनके लिए एक प्रतीक था, लेकिन रेखा गुप्‍ता के लिए यह मुद्दा जटिल हो सकता है। उन्हें अब यह तय करना है कि वह पुरानी परंपरा का पालन करेंगी, जिसमें राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्‍वीरें होती हैं, या फिर केजरीवाल के फैसले को आगे बढ़ाने का रास्‍ता अपनाएंगी। दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी की नजरें अब इस फैसले पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें

रेखा गुप्ता कैसे चुनी गई दिल्ली की मुख्यमंत्री? जानें सब कुछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं