UGC में बड़ा बदलाव: प्रोफेसर जगदीश कुमार के बाद विनीत जोशी को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी [Big change in UGC: After Professor Jagdish Kumar, Vineet Joshi got the responsibility of acting president]

2 Min Read

Big change in UGC:

नई दिल्ली, एजेंसियां। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार के रिटायरमेंट के बाद उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी को यूजीसी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. जोशी अब तक सचिव पद पर कार्यरत थे, और उन्हें अस्थायी रूप से इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे।

Big change in UGC: कौन है डॉ. विनीत जोशी?

डॉ. विनीत जोशी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1992 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने IIT कानपुर और IIFT से शिक्षा प्राप्त की है और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मणिपुर के मुख्य सचिव, रेजिडेंट कमिश्नर, और सीबीएसई अध्यक्ष जैसे उच्च पद शामिल हैं।

वह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने NEET, JEE Main और UGC-NET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का संचालन किया। उनके कार्यकाल में सीबीएसई में कई सुधार भी हुए थे, विशेष रूप से Continuous and Comprehensive Evaluation (CCE) प्रणाली की शुरुआत।

Big change in UGC: एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल

एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल 7 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गया, और अब डॉ. जोशी को यूजीसी के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षातंत्र में उनके अनुभव और नेतृत्व की वजह से उनसे कई सकारात्मक बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

देश के 105 विश्वविद्यालयों में अब 4 साल में ग्रेजुएशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं