केजरीवाल के इस्तीफे के घोषणा के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस [Big announcement by Congress after Kejriwal’s resignation announcement, Congress will contest Delhi Assembly elections alone]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होना हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच सशर्त जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया।

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इस चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा इस्तीफे की पेशकश करना एक राजनीतिक ड्रामा है।

बताते चले कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

दो दिन का क्यों कर रहे इंतजार : देवेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चार महीने पहले इस्तीफा दे दिया होता तो दिल्ली में जलजमाव के कारण जो 30 से भी अधिक बेगुनाहों की जान गई है, वो शायद नहीं जाती।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वह दो दिन का इंतजार क्यों कर रहे हैं? यह एक राजनीतिक ड्रामा लग रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

जल्द से जल्द एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाना चाहिए। दिल्ली की जनता जागरूक है और वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश पर क्या बोले अधीर रंजन?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने वाले बयान पर कहा कि यह उनकी इच्छा है।

अगर वह जेल में सीएम रह सकते हैं तो बाहर भी सीएम रह सकते हैं। हो सकता है कि कुछ और गंभीर मामले हों, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिन के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। वे और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक पार्टी का कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगा।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल ने दो दिन बाद इस्तीफा देने का किया ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं