होली से पहले बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा

2 Min Read

समस्तीपुर। समस्तीपुर की मुसरीघरारी थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का खुलासा किया है। यह पिछले एक साल से थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित एक घर के अंडरग्राउंड तहखाने में चलाया जा रहा था।

यह घर फतेहपुर वार्ड संख्या 05 के उमेश कुमार उर्फ ननकी का बताया जाता है। ननकी पूर्व में शराब तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुका है। दो दिन पूर्व हुई उसकी गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है।

ननकी के घर से करीब 600 लीटर स्प्रीट के साथ-साथ शराब के निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के सामान भी बरामद किए गए हैं। साथ ही इस कारोबार में शामिल 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। जिसमें इस गैंग से जुड़े 18 लोगों को नामजद किया गया है।

फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

फतेहपुर निवासी उमेश कुमार उर्फ ननकी अपने निर्माणाधीन पक्का के मकान में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्प्रीट से नकली विदेशी शराब का निर्माण कर रहा था।

इसे भी पढ़ें

पूर्व डीसी छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को नहीं मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं