भूटान नरेश दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे [Bhutan King arrives in India on a two-day visit]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियांभूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनका स्वागत किया।

भूटान में 50,000 भारतीय कार्यरतः

लगभग 50,000 भारतीय नागरिक भूटान में कंस्ट्रक्शन, एजुकेशन सहित कई प्रोजेक्ट्स में कार्यरत हैं। कुछ श्रमिक रोज भारत से भूटान के सीमावर्ती शहरों में नौकरी के लिए आते-जाते हैं।
हालिया सालों में भारत और भूटान के बीच हाइड्रोपॉवर, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ी है।
सिंगापुर के बाद भूटान BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल करने वाला दूसरा देश है।

इसे भी पढ़ें

चीन ने तिब्बत पर कब्जे की 65वीं वर्षगांठ का जश्न भारत और भूटान सीमा पर नए गांवों में मनाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं