करीना के शो में भूमि ने दिया सोशल मीडिया ट्रोल्स को करारा जवाब [Bhumi gave a befitting reply to social media trolls in Kareena’s show]

2 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। हाल ही में भूमि पेडनेकर, करीना कपूर के शो ‘व्हाट वूमेन वांट’ में नजर आईं। इस शो पर भूमि ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़ी काफी सारी बातें साझा की। करीना ने बातचीत के दौरान ही सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ कमेंट भूमि को पढ़कर सुनाएं, जिसमें उनके फैशन, मेकअप लुक को काफी ट्रोल किया गया था। इस पर भूमि ने हर कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भूमि बोली आपकी राय की जरूरत नहीं

करीना ने एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़ा जिसमें लिखा था कि भूमि फोर्स्ड ग्लैमरस लुक रखती हैं। कहने का मतलब है कि ग्लैमरस लुक भूमि पर अच्छा नहीं लगता फिर वह इतना ग्लैमरस बनने की कोशिश करती हैं। ऐसे में भूमि ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की राय की जरूरत नहीं है।

इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया है कि भूमि बहुत गिल्टर वाली ड्रेस पहनती हैं, वह क्यों ऐसा ड्रेसअप करती हैं? इस पर भूमि का जवाब था कि उन्हें चमकना पसंद है, इसलिए ऐसा ड्रेसअप करती हैं। इस तरह से भूमि ने हर ट्रोल करने वाले को चुप करा दिया।

पसंद है घंटों पर तैयार होना

करीना कपूर के शो में ही आगे भूमि बताती हैं कि उन्हें घंटाें शीशे के सामने बैठकर तैयार होना, मेकअप करना पसंद है। वह इस एक थैरेपी मानती हैं, ऐसा करके भूमि को काफी खुशी मिलती है।

इसे भी पढ़ें

करीना कपूर को जबलपुर हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं