भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर, शेयर की तस्वीरें

2 Min Read

मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव ने लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है जो एक एसयूवी है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने इससे संबंधित वीडियो शेयर किया है उसमें पंडित नई गाड़ी की पूजा करवा रहे हैं। खेसारी अपनी बीवी और बच्चों के साथ मिलकर पूजा कर रहे हैं। अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए भोजपुरी स्टार ने कैप्शन में लिखा, ‘आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए। और आज कार भी आप लोगों की वजह से है। आप सभी का शुक्रिया।’

 2 करोड़ से ज्यादा है कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी की लग्जरी कार है। कहा जा रहा है कि खेसारी ने गाड़ी का टॉप मॉडल लिया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है।

इसकी खासियत ये है कि इस एसयूवी की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये रफ्तार के महज 5 से 7 सेकेंड में ही पकड़ लेती है।  खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। वो एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डांसर और मॉडल भी हैं।

वो 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड मूवी में भी नजर आ चुके हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने अवधि और हरियाणवी भाषा में भी काम किया है। वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ का भी हिस्सा रहे हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं