Bharatiya Janata Party:
चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच गठबंधन हो गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह गठबंधन तय किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई दौरे के दौरान AIADMK नेता ईके पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की।
Bharatiya Janata Party: अमित शाह का विपक्ष पर हमला
अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि AIADMK के आंतरिक मामलों में भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और पार्टी की कोई शर्त या मांग नहीं है।
अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि डीएमके सरकार जनता के असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता अब जवाब चाहती है और इस बार राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।
Bharatiya Janata Party: 2023 में AIADMK ने भाजपा से तोडा था नाता
गौरतलब है कि 2023 में AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था, लेकिन आगामी चुनाव में फिर से साथ आने का फैसला किया गया है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा ने चार सीटें जीती थीं। भाजपा अब राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में है।
इसे भी पढ़ें
Amit Shah: अमित शाह ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीतिक सफलता बताया







