Bharatiya Janata Party: भाजपा ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट [BJP appointed new state presidents in 6 states, see the full list]

2 Min Read

Bharatiya Janata Party:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई राज्यों के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी अगले कुछ हफ्तों में अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करने की तैयारी में है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और अब नए अध्यक्ष की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। पार्टी के नियमों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम आधे राज्यों में अध्यक्ष पद के चुनाव कराना जरूरी होता है। देश में बीजेपी की 36 राज्य इकाइयां हैं, जिनमें से हाल ही में 6 राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Bharatiya Janata Party: तेलंगाना में रामचंद्र राव को कमानः

महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे। उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को एक और टर्म के लिए प्रदेश अध्यक्ष बने रहना होगा। आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना को भी नया प्रदेश प्रभारी मिल गया है। रामचंदर राव को यह दारोमदार दिया गया है। पुडुचेरी में वीपी रामलिंगम को नया बीजेपी प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया है। मिजोरम में के बेचुआ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Bharatiya Janata Party: इन राज्यों में भी होगा बदलावः

मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी बदलाव होंगे। बीजेपी का फोकस संगठनात्मक अनुभव पर जोर के अलावा राज्य इकाइयों में जातिगत और सामुदायिक समीकरण संतुलित करने का है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कई महीनों से पेंडिंग चल रहा है। इस कारण जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं