भारत बंद: पटना में पुलिस ने किया लाठी चार्ज [Bharat Bandh: Police lathi charge in Patna]

1 Min Read

प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पटना, एजेंसियां। पटना में ST-SC आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह से ही सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। जिस वजह से बेली रोड में 3 घंटे से अधिक समय तक यतायात बंद रहा।

पुलिस ने रुकनपुरा में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इससे प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने बेली रोड को दोनों तरफ से जाम कर दिया था। जिसके कारण कई एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही।

एंबुलेंस को निकालने और जाम को खाली करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज चलाया। जिसके बाद 2 मिनट में भीड़ हटाकर यातायात चालू कराया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया है।

इसे भी पढ़ें

पटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं