ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल, 11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत [Bengaluru-Kamakhya Express derailed in Odisha, 11 AC coaches derailed, 1 dead]

1 Min Read

कटक, एजेंसियां। ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या AC सुपरफास्ट के 11 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हैं। हादसे की वजह से 3 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले 22 जनवरी को महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा हुआ था। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया था। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी।

53 घंटे में 3 हजार KM का सफर:

बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से 8:58 बजे सुबह निकलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन बेंगलुरु से कामाख्या के बीच 3 हजार किमी की यात्रा 52 घंटे 55 मिनट में पूरी करती है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, पथराव में कोच के शीशे टूटे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं