बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी 10 दिन की रिमांड पर

1 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपियों की शनिवार को बेंगलुरु की स्पेशल NIA कोर्ट में पेशी हुई। जहां से दोनों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोर्ट लाने से पहले दोनों को मेडिकल टेस्ट हुआ। NIA ने 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले से दोनों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब हैं।

3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए दोनों आरोपियों को पहले बेंगलुरु के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी डायरेक्टरेट में रखा गया।

NIA के मुताबिक, 1 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था, जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था।

NIA ने 5 अप्रैल को बताया था कि मुसाविर हुसैन शाजिब मुख्य आरोपी और अब्दुल मतीन ताहा सह-आरोपी है। दोनों ही कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं।

शनिवार को ताहा और शाजिब का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे कोलकाता ड्रीम गेस्ट हाउस में 23 मार्च को होटल बुक करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की याचिका पर कल होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं