बंगाली एक्ट्रेस सुष्मिता ने किया सुसाइड

2 Min Read

कोलकाता,एजेंसियां: कोलकाता के हरिदेवपुर में एक एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। बंगील सीरियल एक्ट्रेस का शव उसके घर में लटकता हुआ मिला।

मृत एक्ट्रेस का नाम सुष्मिता दास है। वह बांग्ला टीवी सीरियल में बतौर एक्ट्रेस काम करती थी।

मृत युवती के भाई की शिकायत पर हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने सुष्मिता के एक्टिंग शिक्षक संजय नश्कर को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है।

सुष्मिता हल्दिया की रहने वाली थी। बचपन से ही उसका एक्ट्रेस बनने का सपना था। इसी सपने को साकार करने के लिए सुष्मिता हरिदेवपुर आई थी।

यहां आकर उसकी मुलाकात एक्टिंग टीचर संजय नश्कर से हुई। संजय एक फ्लैट में रहता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में वह किराये पर रह रहा था, उसके मालिक से पता चला है कि संजय नस्कर करीब पांच साल से यहां किराये पर रह रहा था।

सूत्रों के जानकारी के अनुसार संजय एक एक्टिंग टीचर था तो कई बच्चों का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। सुष्मिता दास भी उसके घर नियमित रूप से आती थी।

जानकारी के मुताबिक सुष्मिता रात में भी वहां रुकती थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

इसमें बताया गया है की संजय के एक से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध थे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संजय नस्कर से हरिदपुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। उसपर सुष्मिता को यह कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

इसे भी पढ़ें

इस नए नियम से बंद होगी ट्रेनों में मुफ्तखोरी

Share This Article
Exit mobile version