आखिरी चुनाव से पहले PM मोदी ध्यान लगाने कन्याकुमारी जायेंगे

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे।

वे यहां रॉक मेमोरियल के उसी पत्थर पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होना है। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा।

मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।

मोदी का 30 मई की शाम तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचने का कार्यक्रम है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वे विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की रात से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें

काराकाट की जनता से खेसारीलाल ने की अपील-पवन सिंह को राजा की तरह जिता कर सासंद बनायें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं