चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 2% से ज्यादा टूटा, 2000 अंक गिरकर 74,400 के करीब [Share Market Crash]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज यानी 4 जून को सेंसेक्स करीब 2000 अंकों की गिरावट के साथ 74,400 के करीब कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 600 अंकों की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और 2 शेयरों में तेजी है। पावर ग्रिड, SBI, LT के शेयर करीब 5% नीचे हैं। सनफार्मा और नेस्ले के शेयर में मामूली तेजी है।

PSU बैंक इंडेक्स 7% से ज्यादा टूटा

NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 7% से ज्यादा टूटा है।

मेटल में 5% और फाइनेंशियल सर्विसेस में 4% से ज्यादा की गिरावट है। रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 3% से ज्यादा नीचे है।

रुझानों में NDA और I.N.D.I.A. के बीच टक्कर इसलिए बाजार गिरा

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 284, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर आगे चल रहा है।

बाजार को अनुमान था कि NDA भारी बहुमत से आएगी, लेकिन अभी रुझानों में टक्कर देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें

वाराणसी से पीएम मोदी मामूली वोटों से आगे

Share This Article
Exit mobile version