बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारने की साजिश थी [Before Baba Siddiqui there was a conspiracy to kill Salman]

1 Min Read

शूटर बोला- एक्टर की सिक्योरिटी टाइट थी

मुंबई, एजेंसियां। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि शूटर्स पहले सलमान की हत्या करने वाले थे, लेकिन सिक्योरिटी टाइट होने पर प्लान बदल लिया।

आरोपी ने बताया कि सलमान बुलेट प्रूफ कार से चलते हैं और उनके आसपास कई गार्ड मौजूद रहते हैं। ऐसे में उन तक पहुंचना काफी मुश्किल था।

इसी वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। 12 अक्टूबर की रात बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लॉरेंस गैंग के टारगेट पर हैं सलमान:

बीते कुछ साल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

14 अप्रैल की सुबह 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

इसे भी पढ़ें

क्या सलमान की दोस्ती ने ली बाबा सिद्दीकी की जान ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं